1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बदलता भारत: मुद्रा योजना से बदल रही जिंदगी, छोटे कारोबारियों को बड़ा लाभ

बदलता भारत: मुद्रा योजना से बदल रही जिंदगी, छोटे कारोबारियों को बड़ा लाभ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2017 11:53 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 11:53 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे कारोबारियों की मदद के लिए मई 2015 में मुद्रा योजना शुरू की थी। सरकार ने दावा किया कि पहले वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 1 लाख 37 हजार 450 करोड़ रुपये के लोन दिए गए।

Currency- India TV Hindi
Currency

नई दिल्ली: आजादी के बाद देश में कई तरह के बदलाव कई स्तर पर हुए। ये बदलाव प्रशासनिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्रों समेत जीवन के विविध क्षेत्रों में हुए। हाल के दिनों में देश के छोटे कारोबारियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से काफी लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे कारोबारियों की मदद के लिए मई 2015 में मुद्रा योजना शुरू की थी। सरकार ने दावा किया कि पहले वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 1 लाख 37 हजार 450 करोड़ रुपये के लोन दिए गए। जबकि इस वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 1 लाख 64 हजार 550 करोड़ रुपये के लोन सेंक्शन करने का दावा है।

मुद्रा योजना से बढ़ी कारोबार की रफ्तार

हमने जानने की कोशिश की कि क्या वाकई में इस योजना का लाभ लोगों को मिला है, क्या वाकई में इतना पैसा बांटा जा चुका है और बांटा गया तो इस पैसे का असर क्या हुआ है। हमारे चैनल इंडिया टीवी के संवाददाताओं ने देश के कई शहरों में छोटे-छोटे कारोबारियों से बात की तो पता लगा कि जिन लोगों ने पहले पैसे की कमी के कारण अपना बिजनेस बंद कर दिया था या बिजनेस करने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था उन लोगों ने इस योजना का फायदा उठाया और तरक्की की।

खास बात यह है कि मुद्रा योजना के तहत बिना किसी गारंटी के 10 लाख रुपये तक का लोन मिल जाता है। यह लोन किसी भी बैंक या से लिया जा सकता है। लोन पर ब्याज दर कम है और लोन लेने के लिए ज्यादा फॉर्मेलिटी की जरुरत नहीं पड़ती। बैंक में संपर्क करे, अपना प्लान बताए बिजनेस का और बैंक छानबीन करेगा और उसके बाद 15-20 दिन में लोन सेंक्शन हो जाएगा। पटना की हनी खातून कैंटीन चलाती है उन्होंने बताया कि पहले परिवार का गुजारा बड़ा मुश्किल से होता था। छोटी सी दुकान थी इसके बाद मुद्रा योजना के बारे में उन्हें पता चला। वो बैंक गई आसानी से लोन मिल गया और अब एक नहीं, 6-6 कैंटीन चलाती है। हनी की तरह ही कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस योजना से काफी लाभ हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत