नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी इसी साल जुलाई में हुई थी। शाहिद और मीरा के लिए यह शादी के बाद की पहली दिवाली है। और शाहिद कपूर इसे पत्नी मीरा और अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
खबरों के अनुसार शाहिद इन दिनों किसी जरूरी काम की वजह से मुबंई से बाहर गए हुए हैं। लेकिन उम्मीद है कि दिवाली तक वह अपने घर मुबंई वापस आ जाएंगे।
इसे भी पढ़े:- शाहिद-मीरा ने कुछ इस तरह मनाया अपना पहला करवाचौथ
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मीरा राजपूत जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'एके वर्सेज एसके' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। यह खबर तब से सुर्खियो मे हैं जब से मीरा मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को से डांस सीख रही थीं।
शाहिद की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शानदार' पर्दे पर काफी निराशजनक साबित रही। इस फिल्म में आलिया भट्ट उनकी सह अभिनेत्री की भूमिका में नजर आई थीं। शानदार से शाहिद की सौतेली बहन सना कपूर ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है। इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे जिन्होंने आलिया के पिता का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहिद ने वेडिंग प्लानर जगजिंदर जोगिंदर का किरदार निभाया था।
शाहिद इन फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।