1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 4563 नए केस मिले, 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 4563 नए केस मिले, 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2021 11:36 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 11:36 pm IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 4563 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 39 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की तथा पिछले दिनों 11 लोगों की मौत हुई है। 

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 4563 नए केस मिले, 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की मौत- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 4563 नए केस मिले, 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की मौत Image Source : PTI

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान 4563 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,49,187 हो गई है। राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी अधिक संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं। राज्य में बुधवार को 67 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 772 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 39 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 28 लोगों की तथा पिछले दिनों 11 लोगों की मौत हुई है। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 4563 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1291, दुर्ग से 1199, राजनांदगांव से 400, बालोद से 119, बेमेतरा से 141, कबीरधाम से 72, धमतरी से 130, बलौदाबाजार से 101, महासमुंद से 129, गरियाबंद से 41, बिलासपुर से 224, रायगढ़ से 63, कोरबा से 76, जांजगीर चांपा से 62, मुंगेली से 47, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 21, सरगुजा से 97, कोरिया से 55, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 27, जशपुर से 54, बस्तर से 85, कोंडागांव से 14, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से दो, कांकेर से 36, नारायणपुर से चार और बीजापुर से चार मामले हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,49,187 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,19,488 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 25,529 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 4170 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 65,672 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 905 लोगों की मौत हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत