1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बड़ा नेता बनने के लिए कलेक्टर-SP का कॉलर पकड़ लो, शिक्षक दिवस के दिन कांग्रेस नेता का बच्चों को ‘ज्ञान’

बड़ा नेता बनने के लिए कलेक्टर-SP का कॉलर पकड़ लो, शिक्षक दिवस के दिन कांग्रेस नेता का बच्चों को ‘ज्ञान’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2019 11:41 am IST,  Updated : Sep 10, 2019 11:41 am IST

सुकमा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर कवासी लखमा ने छात्रों के बीच बयान दिया कि बड़ा नेता बनना है तो कलेक्टर या एसपी का कॉलर पकड़ लो

Chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma statement on Collector and SP- India TV Hindi
Chhattisgarh Minister Kawasi Lakhma statement on Collector and SP Image Source :

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर उनकी निंदा की जा रही है। सुकमा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर कवासी लखमा ने छात्रों के बीच बयान दिया कि बड़ा नेता बनना है तो कलेक्टर या एसपी का कॉलर पकड़ लो।

कवासी लखमा ने कहा ‘‘एक छात्र ने मुझसे पूछा, आप बड़े नेता कैसे बने, आपने यह कैसे किया? और मैं यह कैसे कर सकता हूं? मैने उसे बताया कि किसी कलेक्टर या एसपी का कॉलर पकड़ लो तब तुम बड़े नेता बन जाओगे।’’ कवासी लखमा के बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में लखमा बच्चों के बीच बैठकर यह बात कह कर हंसते हुए नजर आ रहे हैं, उनके पास बैठे कुछ कांग्रेस नेता भी उनके बयान को सुनकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कवासी के बयान का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरा है, पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ की कुरूद विधानसबा से विधायक लखमा के वीडियो को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री को तंज कसते हुए बधाई दी है और कहा कि आपके मंत्री कार्यपालिका के लिए अच्छे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत