1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में सामने आए Coronavirus के रिकॉर्ड 916 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18,501 हुई

छत्तीसगढ़ में सामने आए Coronavirus के रिकॉर्ड 916 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18,501 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 06:53 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 06:53 am IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 916 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,501 हो गई है। 

Chhattisgarh registers record 916 new coronavirus cases- India TV Hindi
Chhattisgarh registers record 916 new coronavirus cases Image Source : PTI

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 916 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,501 हो गई है। इस बीच राज्य में बृहस्पतिवार को 554 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई। 

Related Stories

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 916 नए मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 330, दुर्ग से 183, दंतेवाड़ा से 38, सुकमा से 37, सरगुजा से 34, रायगढ़ से 32, जांजगीर-चांपा से 30 मामले आए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 4,55,106 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 18,501 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 11,739 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 6,594 मरीज उपचाराधीन हैं। 

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 168 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 6,543 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 93 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत