1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 15 साल में पहली बार वीडियो में दिखा छोटा राजन, हाथों में बंधी है हथकड़ियां

15 साल में पहली बार वीडियो में दिखा छोटा राजन, हाथों में बंधी है हथकड़ियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 28, 2015 11:51 am IST,  Updated : Oct 28, 2015 08:26 pm IST

नई दिल्ली: गिरफ्तार होने के बाद पहली बार छोटा राजन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में छोटा राजन हथकड़ियों में इंडोनेशिया के सुरक्षा अधिकारियों से घिरा नजर आ रहा है। 15 साल में पहली

15 साल में पहली बार...- India TV Hindi
15 साल में पहली बार वीडियो में देखा गया छोटा राजन

नई दिल्ली: गिरफ्तार होने के बाद पहली बार छोटा राजन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में छोटा राजन हथकड़ियों में इंडोनेशिया के सुरक्षा अधिकारियों से घिरा नजर आ रहा है। 15 साल में पहली बार छोटा राजन को वीडियो में देखा गया है। जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया की पुलिस छोटा राजन से पूछताछ नहीं करेगी।

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक छोटा राजन को इंटरपोल द्वारा जारी रेड कार्नर नोटिस पर इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था। राजन ऑस्ट्रेलिया से बाली पहुंचा था।

छोटा राजन को भारत लाने की कार्यवाही शुरू:

CBI ने छोटा राजन को भारत लाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। CBI ने मुंबई पुलिस से एक डोज़ियर की मांग की है जिसे ले कर CBI की टीम इंडोनेशिया जाएगी।

छोटा शकील का दावा:

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास आदमी छोटा शकील ने दावा किया है कि सोमवार को बाली में हुई छोटा राजन की गिरफ्तारी उसी की वजह से हुई है और वह उसे मारकर ही दम लेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत