1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा हमला: चीन ने दिखाया अपना असली रंग, मसूद अजहर को आतंकी सूची में डालने से किया इनकार

पुलवामा हमला: चीन ने दिखाया अपना असली रंग, मसूद अजहर को आतंकी सूची में डालने से किया इनकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 01:32 pm IST

गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है और इस संगठन का मुखिया आतंकी मसूद अजहर ही है

China declines to back India’s appeal to list JeM chief Masood Azhar as global terrorist- India TV Hindi
China declines to back India’s appeal to list JeM chief Masood Azhar as global terrorist

नई दिल्ली। पुलवाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां पूरी दुनिया के देश भारत के साथ खड़े हैं वहीं चीन ने इसपर अपना असली रंग दिखाया है अभी भी पाकिस्तान का साथ दे रहा है। चीन ने एक बार फिर से कहा है कि वह आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी की सूची में डालने की भारत की मांग का समर्थन नहीं करेगा।

गौरतलब है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है और इस संगठन का मुखिया आतंकी मसूद अजहर ही है। भारत पहले भी कई बार संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी की लिस्ट में डालने के लिए दबाब डाल चुका है लेकिन हर बार चीन इसमें अड़ंगा अड़ाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत