1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीन की नई साजिश, हिंद महासागर में तैनात की पनडुब्बी

चीन की नई साजिश, हिंद महासागर में तैनात की पनडुब्बी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 04, 2017 11:28 am IST,  Updated : Jul 04, 2017 11:28 am IST

सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र में दखलअंदाजी करने के बाद अब चीन ने भारतीय समुद्री क्षेत्रों में अपनी पनडुब्बी तैनात कर दी है।

chinese submarines deployments in indian ocean stresses in...- India TV Hindi
chinese submarines deployments in indian ocean stresses in indian territory

सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र में दखलअंदाजी करने के बाद अब चीन ने भारतीय समुद्री क्षेत्रों में अपनी पनडुब्बी तैनात कर दी है। चीन की इस हरकत ने दोनों देशों के बीच दीवार खड़ी कर दी है। खबर के मुताबिक हिंद महासागर में चीन के कई युद्धपोत चक्कर लगा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सूत्रों का कहना है कि चीन के ये युद्धपोत भारत की समुद्री सीमा के आसपास नहीं देखे गए हैं। (पक्षी के टकराने से वापस लौटा एयर एशिया का विमान)

गौरतलब है कि बीते दिनों चीनी सैनिक सिक्किम के डोकलाम में जबरदस्त घुस आए थे। जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिक सिक्किम में रोड बनाने की कोशिश में थे जिसका भारतीय सुरक्षबलों ने पुरजोर विरोध किया और मानव चैन बनाकर चीनी सैनिकों को रोका। इस वीडियो के सामने आने के बाद  चीन ने पहली बार ये माना है कि सीमा पर तनाव की वजह से कैलाश मानसरोवर यात्रा रोकी गई है। हालांकि चीन ने भारतीय सेना पर सिक्किम के पास सीमा उल्लंघन का आरोप लगाया है और चीन ने तत्काल भारतीय सैनिकों को भारत की सीमा के अंदर जाने को कहा है।

चीन ने भारतीय जवानों के सिक्किम क्षेत्र में चीनी क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली और बीजिंग दोनों जगह भारत के समक्ष कूटनीतिक विरोध भी दर्ज कराया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, हमने अपने महत्वपूर्ण रुख के बारे में बताने के लिए बीजिंग और नयी दिल्ली में गंभीर विरोध दर्ज कराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत