1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का सहपाठियों ने किया यौन शोषण

छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का सहपाठियों ने किया यौन शोषण

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2015 11:27 am IST,  Updated : Nov 02, 2015 11:28 am IST

नई दिल्ली: सेन्ट्रल दिल्ली के एक जाने माने स्कूल की कक्षा छठी में पढ़ने वाली छात्रा का कथित तौर पर उसके छह सहपाठियों ने यौन उत्पीड़न किया जिन्हें गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया

दिल्ली में छठी कक्षा...- India TV Hindi
दिल्ली में छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का यौन शोषण

नई दिल्ली: सेन्ट्रल दिल्ली के एक जाने माने स्कूल की कक्षा छठी में पढ़ने वाली छात्रा का कथित तौर पर उसके छह सहपाठियों ने यौन उत्पीड़न किया जिन्हें गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

 
पुलिस ने आज बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह हुयी और पीड़िता ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 17 अक्टूबर को स्कूल के समय में यह कथित अपराध उस समय हुआ जब इसके प्रिंसिपल और शिक्षक स्कूल में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पीड़िता को आरोपियों ने कक्षा में रोके रखा और कथित रूप से उसका यौन शोषण किया। अंतिम पिरीयड की टीचर उस दिन आयी नहीं थीं। आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि वह न तो अपने माता पिता और न ही स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी देगी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के माता पिता और आरोपियों के माता पिता तथा स्कूल प्रशासन को जांच में शामिल होने को कहा गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर अपराध बोर्ड मामले की सुनवाई करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत