1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में स्मृति ईरानी की कार का पीछा, हिरासत में 4 छात्र

दिल्ली में स्मृति ईरानी की कार का पीछा, हिरासत में 4 छात्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2017 08:20 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 10:53 pm IST

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सरकारी कार का पीछा करने का मामला सामने आया है।

Smriti Irani- India TV Hindi
Smriti Irani Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सरकारी कार का पीछा करने का मामला सामने आया है। स्मृति ईरानी ने चार लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप के मुताबिक स्मृति ईरानी की सरकारी कार का पीछा एक कार कर रही थी जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़नेवाले चार लड़के सवार थे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्मृति ईरानी की सरकारी कार ने खुद उस कार का फीछा कर रोका और 100 नंबर कॉल की। घटना शाम में उस वक्त हुई जब वे एयरपोर्ट से अपने आवास की तरफ जा रही थी। स्मृति ने खुद थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। चारों युवकों का मेडिकल कराया गया है और पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत