1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कम्प्यूटर बाबा ने संभाला नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार

कम्प्यूटर बाबा ने संभाला नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 06:19 pm IST

नामदेव दास त्यागी ऊर्फ कम्प्यूटर बाबा ने नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार संभाला किया।

कम्प्यूटर बाबा ने...- India TV Hindi
कम्प्यूटर बाबा ने संभाला नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार Image Source : TWITTER

भोपाल: नामदेव दास त्यागी ऊर्फ कम्प्यूटर बाबा ने नर्मदा, क्षिप्रा एवं मन्दाकिनी नदी न्यास के अध्यक्ष का पदभार संभाला किया। उनके पदभार संभालने के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा राज्य के जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा मौजूद रहे। बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व सरकार के दौरान कंप्यूटर बाबा ने दूसरे साधुओं के साथ मिलकर ‘नर्मदा घोटाला रथ यात्रा’ भी निकाली थी, जिसके बाद इन समेत पांच साधुओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।

मॉडर्न चीजों का उपयोग करने लिए पहचाने जाने वाले कंप्यूटर बाबा कई बार चर्चा में रह चुके हैं। दिगंबर अखाड़ा से जुड़े श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नामदेव त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा का इंदौर के अहिल्या नगर में भव्य आश्रम है। मालूम हो कि चुनाव के समय कम्प्यूटर बाबा ने भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में यज्ञ किया और रोड शो भी किया था।

उन्होंने भविष्यवाणी भी की थी कि दिग्विजय सिंह हर हाल में चुनाव जीतेंगे और मोदी दोबारा पीएम नहीं बनेंगे। लेकिन, कंप्यूटर बाबा के तेवर चुनावी नतीजों के बाद नरम पड़ गए थे। कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह को अच्छा आदमी कहते हुए कांग्रेस में कमी को हार की वजह बताया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत