1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में कांग्रेस विधायक सुबल साहू का निधन

ओडिशा में कांग्रेस विधायक सुबल साहू का निधन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2017 05:48 pm IST,  Updated : Aug 22, 2017 05:48 pm IST

ओडिशा की बीजेपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुबल साहू का मंगलवार को यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए साहू कैंसर से पीड़ित थे।

congress- India TV Hindi
congress

भुवनेश्वर: ओडिशा की बीजेपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुबल साहू का मंगलवार को यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए साहू कैंसर से पीड़ित थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नरसिंह मिश्रा, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने साहू के निधन पर शोक जताया है।

साहू बारगढ़ जिले की बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 2004 में विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद वह 2009 और 2014 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए।

बीते विधानसभा चुनाव-2014 में साहू ने ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री प्रसन्ना आचार्य को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत