1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस समर्थकों ने CDMO कार्यालय को घेरा, माझी के लिए अनुग्रह राशि मांगी

कांग्रेस समर्थकों ने CDMO कार्यालय को घेरा, माझी के लिए अनुग्रह राशि मांगी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2016 06:23 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 06:24 pm IST

भवानीपाटन (ओडिशा): ओडिशा के भवानीपाटन में कांग्रेस समर्थकों ने आज जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर दाना माझी के परिवार को 10 लाख रूपए अनुग्रह राशि देने की मांग की। माझी

majhi- India TV Hindi
majhi

भवानीपाटन (ओडिशा): ओडिशा के भवानीपाटन में कांग्रेस समर्थकों ने आज जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर दाना माझी के परिवार को 10 लाख रूपए अनुग्रह राशि देने की मांग की। माझी वही शख्स है जिसे अपनी पत्नी का शव कंधे पर लादकर 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा था क्योंकि अस्पताल ने उसे एम्बुलेंस देने से कथित रूप से इंकार कर दिया था।

कालाहांडी जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने हिस्सा लिया और शव को अस्पताल से उसके गांव तक ले जाने के लिए वाहन कथित रूप से मुहैया नहीं कराने को लेकर प्रशासन की आलोचना की।

Also read:

जिला कांग्रेस सचिव सामंत खामरी ने कहा कि अनुग्रह राशि के अलावा मामले की निष्पक्ष जांच, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और माझी की 12 वर्षीय बेटी के लिए शिक्षा की समुचित व्यवस्था की मांग की गयी है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से माफी की मांग करते हुए आरोप लगाया कि बीजद सरकार द्वारा राज्य में शुरू की गयी सभी कल्याणकारी योजनाएं असफल रही हैं और गरीबों को उनका लाभ नहीं मिला है।

गौरतलब है कि बुधवार को दाना माझी को अपनी पत्नी का शव कंधे पर लाद कर 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा था क्योंकि अस्पताल ने उन्हें शव ले जाने के लिए वाहन मुहैया कराने से कथित रूप से मना कर दिया था। माझी की बेटी भी उनके साथ थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत