1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्लैक कैट कमांडो को भी नसीब नहीं हुआ ICU बेड, कोरोना से हारे जंग

ब्लैक कैट कमांडो को भी नसीब नहीं हुआ ICU बेड, कोरोना से हारे जंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2021 09:23 pm IST,  Updated : May 05, 2021 09:23 pm IST

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का बहुत कहर बरसा रहा है। स्थिति बहुत गंभीर है। मंगलवार को दिल्ली में एक ब्लैक कैट कमांडो यानी NSG के ग्रुप कमांडर की मौत हो गई।

ब्लैक कैट कमांडो को भी नसीब नहीं हुआ ICU बेड, कोरोना से हारे जंग- India TV Hindi
ब्लैक कैट कमांडो को भी नसीब नहीं हुआ ICU बेड, कोरोना से हारे जंग Image Source : FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का बहुत कहर बरसा रहा है। स्थिति बहुत गंभीर है। मंगलवार को दिल्ली में एक ब्लैक कैट कमांडो यानी NSG के ग्रुप कमांडर की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NSG के ग्रुप कमांडर बीरेंद्र कुमार झा को तत्काल प्रभाव से आईसीयू बेड की जरूरत थी लेकिन उन्हें बेड नहीं मिला, जिस कारण उनकी मौत हो गई।

बताया गया है कि कोरोना से संक्रमित होने के चलते 22 अप्रैल को बीरेंद्र कुमार झा नोएडा में अर्धसैनिक बल के रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उस दौरान उनकी हालत काफी हद तक सामान्य थी। लेकिन, 4 मई की शाम करीब 6 बजे अचानक उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे जाने लगा और उनकी बतीयत बिगड़ने लगी। उन्हें ICU बेड की जरूरत थी लेकिन अस्पताल के पास यह बेड खाली नहीं थे।

आईसीयू बेड खाली ना होने के चलते बीरेंद्र कुमार झा को नोएडा के रेफरल हॉस्पिटल से दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई, जिसके बाद उनके लिए दिल्ली में अस्पताल ढूंढा जाने लगा। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में आईसीयू बेड मिलने में काफी वक्त लग गया। करीब 5 घंटे से भी ज्यादा समय गुजर गया। इस दौरान बीरेंद्र कुमार झा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

बताया गया है कि पहले उन्हें सुखदेव बिहार स्थित मैक्स अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां भी बेड नहीं था, जिसके बाद एस्कॉर्ट फॉर्टिस ले जाया जाने लगा। लेकिन, इससे पहले उन्हें वहां तक ले जाया जाता, उनकी रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी डेथ हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।