1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस से जूझ रही दिल्ली के लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटे हैं RSS के 9145 स्वयंसेवक

कोरोना वायरस से जूझ रही दिल्ली के लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटे हैं RSS के 9145 स्वयंसेवक

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 11:29 am IST,  Updated : Apr 18, 2020 11:38 am IST

कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लागू लॉकडाउन की वजह से लोगों को हो रही दुश्वारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कम करने में लगा है।

RSS latest news update delhi, RSS Work in Coronavirus- India TV Hindi
संघ देश के कोने-कोने में लोगों की मदद कर रहा है, और यह तस्वीर अहमदाबाद की है । PTI File

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लागू लॉकडाउन की वजह से लोगों को हो रही दुश्वारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कम करने में लगा है। संघ की आनुशंगिक संगठन सेवा भारती इन दिनों देश के कोने-कोने में लोगों की मदद कर रही है और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचा रही है। अकेले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली शाखा 22 मार्च से अनवरत लोगों की सेवा में लगी है। संघ के मुताबिक पूरे दिल्ली में अभी 179 रसोई चलाये जा रहे हैं, जिसके द्ववारा शहर के 910 जगहों पर भोजन वितरण का काम नियमित रूप से हो रहा है।

दिल्ली में बांटे गए हजारों राशन किट

15 अप्रैल तक संघ की तरफ से 1,22,468 राशन किट लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। सिर्फ दिल्ली में जरूरत मन्दों के बीच 28,62,312 भोजन का पैकेट बंटवाए जा चुके हैं। इन पैकेट को दिल्ली के 8 पैकेजिंग युनिट पर तैयार किया जाता है। सेवा भारती के मुताबिक अब तक 50,666 लोगों ने मदद के लिये संपर्क किया है, जिसमें स्टूडेंट हेल्पलाइन पर 550 कॉल्स आए और दिव्यंगजनो के 171 कॉल्स आए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये नार्थ ईस्ट के 2366 छात्रों ने मदद के लिए अब तक संपर्क किया है। सेवा भारती पीजी में रहने छात्र और छात्राओं तक भी मदद पहुंचा रही है। अब तक 1917 छात्रों को मदद दी जा चुकी है। 

गौ सेवा में भी लगे हैं संघ के स्वयंसेवक
इसके अलावा अब तक 986 सेक्स वर्कर्स को भी सेवा भारती ने खाध सामग्री देकर मदद पहुंचायी है। गौ सेवा में सेवा भारती की तरफ से 75,000 किलो चारे का प्रबंध किया गया है । संघ के लोग इन दिनों विभिन्न जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने का भी काम करते देखे जा सकते हैं। संघ 3593 स्थानों पर भीड़ नियंत्रण का काम कर चुकी है। साथ ही साथ सेवा काम मे लगे 1,421 सेवा कर्मियों का सम्मान भी कर चुकी है। कुल मिलाकर संघ के अकेले 9145 स्वयंसेवक दिल्ली में लोगों के बीच राहत पहुचाने के काम मे लगे हैं। सेवा भारती के मुताबिक सिर्फ दिल्ली में 13,18,067 लोगों तक सेवा पहुंचाई जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत