1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus से बड़ी राहत, एक्टिव केस 10% से भी नीचे, नए मामले 3 महीने में सबसे कम

Coronavirus से बड़ी राहत, एक्टिव केस 10% से भी नीचे, नए मामले 3 महीने में सबसे कम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 10:22 am IST,  Updated : Oct 20, 2020 10:22 am IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 23517 की कमी आई है और अब देश में कोरोना के एक्टिव मामले कुल मामलों का सिर्फ 9.85 प्रतिशत रह गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश में कोरोना वायरस के कुल 748538 मामले बचे हैं।

Daily coronavirus cases falls to lowest in 3 months- India TV Hindi
Daily coronavirus cases falls to lowest in 3 months Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े इस जानलेवा संक्रमण को लेकर काफी राहत देने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस अब 10 प्रतिशत से भी नीचे रह गए हैं और रोजाना आने वाले नए कोरोना वायरस मामले पिछले 24 घंटों के दौरान 3 महीने में सबसे कम दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है और रोजाना इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी अब पहले के मुकाबले काफी घटी है।  

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 23517 की कमी आई है और अब देश में कोरोना के एक्टिव मामले कुल मामलों का सिर्फ 9.85 प्रतिशत रह गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश में कोरोना वायरस के कुल 748538 मामले बचे हैं।

देश में लगातार कोरोना के नए मामले घट रहे हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी नए मामलों के मुकाबले काफी ऊपर है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 46790 मामले दर्ज किए गए हैं जो 3 महीने में सबसे कम दैनिक केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अबतक कोरोना वायरस के 75,97,063 मामले दर्ज किए गा चुके हैं।

कोरोना से ठीक होने वाले मामलों की बात करें तो उनकी संख्या नए आने वाले मामलों के से कहीं ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 6733328 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भी देशभर में 69720 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 88.63 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों के आंकड़े में भी पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 587 लोगों की जान गई है। अबतक देशभर में यह जानलेवा वायरस कुल 115197 लोगों की जान ले चुका है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, सोमवार को देशभर में करीब 10.32 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 9.61 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।  

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4.06 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 11.22 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 3.03 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 84.56 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.25 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 52.51 लाख मामले सामने आए हैं और 1.54 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 14.15 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 24 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत