1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के एक्टिव मामले, 24 घंटे में 524 लोगों की गई जान

Coronavirus: लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के एक्टिव मामले, 24 घंटे में 524 लोगों की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 09:24 am IST,  Updated : Nov 26, 2020 09:24 am IST

देशभर में रोजाना भारी संख्या में कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार बुधवार को देशभर में 10.90 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से हो रही बढ़ोतरी चिंता का विषय बन चुका है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले तो बढ़े ही हैं साथ में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 7598 बढ़कर 452344 तक पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना से 24 घंटो के दौरान देशभर में 524 लोगों की जान गई है और अबतक कुल 135223 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों के दौरान देशभर में 44489 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 92,66,705 तक पहुंच गए हैं। लांकि इसमें अधितर लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 8679138 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए सरकार की तरफ से टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। देशभर में रोजाना भारी संख्या में कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार बुधवार को देशभर में 10.90 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और देश में कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 13.59 करोड़ को पार कर गया है।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6.07 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 14.26 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 4.20 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 1.31 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.68 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 61.66 लाख मामले सामने आए हैं और 1.70 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। चौथे नंबर पर फ्रांस है जहां पर 21.70 लाख मामले हैं और 50 हजार से ज्यादा की जान गई है और पांचवें नंबर पर रूस है जहां पर 21.62 लाख मामले आ चुके हैं और 37 हजार से ज्यादा की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत