1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: मुंगेर से भागे Coronavirus संक्रमण के संदिग्ध को शेखपुरा पुलिस ने पकड़ा

बिहार: मुंगेर से भागे Coronavirus संक्रमण के संदिग्ध को शेखपुरा पुलिस ने पकड़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 09:59 pm IST

बिहार के मुंगेर जिला से फरार कोरोना वायरस संक्रमण के एक संदिग्ध मरीज और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों को पुलिस ने शेखपुरा जिला से पकड़कर दोबारा मुंगेर भेज दिया है।

बिहार: मुंगेर से भागे Coronavirus संक्रमण के संदिग्ध को शेखपुरा पुलिस ने पकड़ा - India TV Hindi
बिहार: मुंगेर से भागे Coronavirus संक्रमण के संदिग्ध को शेखपुरा पुलिस ने पकड़ा 

शेखपुरा: बिहार के मुंगेर जिला से फरार कोरोना वायरस संक्रमण के एक संदिग्ध मरीज और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों को पुलिस ने शेखपुरा जिला से पकड़कर दोबारा मुंगेर भेज दिया है। शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात पकड़े गए कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीज और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों को वापस मुंगेर भेज दिया गया है।

इस संदिग्ध मरीज को मुंगेर के एक अस्पताल में पृथक रखा गया था जहां से बुधवार रात वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फरार हो गया। संदिग्ध मरीज के मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर उसके शेखपुरा के आस-पास होने की जानकारी मिली जिसके बाद मुंगेर की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने शेखपुरा पुलिस अधीक्षक से बात कर इस संदिग्ध मरीज को पकड़ने में मदद मांगी थी। 

दया शंकर ने बताया उक्त संदिग्ध मरीज को उसके परिवार के चार अन्य लोगों के साथ शेखपुरा बाइपास में कमासी मोड़ के पास पकड़ा गया। इस व्यक्ति ने रास्ते में अफसरों को चकमा देने के लिए अपनी कार पर ‘स्पेशल ड्यूटी फॉर मुंगेर डीएम’ का स्टिकर लगा लिया था। इस संदिग्ध मरीज के साथ उसके परिवार के एक वृद्ध, एक महिला,एक युवती तथा एक युवक भी थे। कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गयी थी जिसके संपर्क में आए अबतक 11 लोग कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाए गए हैं। 

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत