1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus cases in Bihar: कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 6 से बढ़कर 9 पहुंची, 3 नए मरीजों में निजी अस्पताल के 2 कर्मचारी शामिल

Coronavirus cases in Bihar: कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 6 से बढ़कर 9 पहुंची, 3 नए मरीजों में निजी अस्पताल के 2 कर्मचारी शामिल

 Reported By: Nitish Chandra @NitishIndiatv
 Published : Mar 27, 2020 09:16 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 09:16 am IST

पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो गई है। 3 नए मरीजों में एक निजी अस्पताल के 2 कर्मचारी हैं।

Coronavirus In bihar, coronavirus, Bihar- India TV Hindi
coronavirus cases in Bihar till march 27 morning

पटना: पिछले 24 घंटे में बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 से बढ़कर 9 हो गई है। 3 नए मरीजों में एक निजी अस्पताल के 2 कर्मचारी हैं। पटना के AIIMS में मुंगेर के रहने वाले जिस व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी उसने AIIMS में आने से पहले पटना के इसी निजी अस्पताल में इलाज करवाया था। RMRI अस्पताल के डायरेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। 

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, पूरे बिहार में शुक्रवार (27 मार्च 2020) तक कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत