1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में Coronavirus संक्रमण के 2,187 नए मामले, 22 मरीजों की मौत

बिहार में Coronavirus संक्रमण के 2,187 नए मामले, 22 मरीजों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2020 07:44 am IST,  Updated : Aug 17, 2020 07:44 am IST

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1.04 लाख तक पहुंच गया।

Coronavirus Cases in Bihar- India TV Hindi
बिहार में Coronavirus संक्रमण के 2,187 नए मामले, 22 मरीजों की मौत Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

पटना: बिहार में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,187 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1.04 लाख तक पहुंच गया। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में रविवार को कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत के साथ ही इस घातक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 537 हो गई।

इसके मुताबिक, मौत के 22 मामलों में से पटना में पांच, गया में चार, पूर्वी चंपारण एवं रोहतास में दो-दो जबकि भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, मुंगेर, नवादा, पश्चिमी चंपारण और सिवान जिलों में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

बिहार में अब तक 16.79 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत