1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: चंडीगढ़ में एक और मौत, संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए

Covid-19: चंडीगढ़ में एक और मौत, संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 07:50 am IST,  Updated : Aug 09, 2020 07:50 am IST

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के कारण एक और मौत हुई, जबकि 52 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,426 हो गए।

Coronavirus Cases in Chandigarh- India TV Hindi
Covid-19: चंडीगढ़ में एक और मौत, संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए Image Source : PTI

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के कारण एक और मौत हुई, जबकि 52 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,426 हो गए। शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को यहां एक स्थानीय अस्पताल में संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। वह लंबे समय से मधुमेह की रोगी थी।

शहर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया कि शहर के सेक्टर 3, 15, 19, 21, 22, 26, 30, 32, 38, 45, 51, मलोया और हल्लोमाजरा सहित कई क्षेत्रों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से उबरने के बाद 52 रोगियों को छुट्टी दे दी गई।

अब तक कुल 872 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें कहा गया है कि अब तक कुल 17,067 नमूनों की जांच की गई है। शहर में अब कोविड-19 के 529 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत