1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 766 लोग अस्पताल में भर्ती

Coronavirus: दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 112 पहुंचा, 766 लोग अस्पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 06:20 pm IST

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस के चलते 766 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 112 पॉजिटिव हैं बाकि संदिग्ध हैं। 112 में से एक वेंटिलेटर पर 2 ऑक्सीजन पर बाकी 109 की स्थिति सामान्य है।

Coronavirus cases in delhi on 1st April- India TV Hindi
Coronavirus cases in delhi on 1st April

नई दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस  के चलते 766 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 112 पॉजिटिव हैं बाकि संदिग्ध हैं। 112 में से एक वेंटिलेटर पर 2 ऑक्सीजन पर बाकी 109 की स्थिति सामान्य है। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मरकज़ से निकाले गए 536 लोगों को अस्पताल में भर्ती और 1810 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि 120 में से 49 लोग विदेशों से आए थे और 24 लोग मरकज़ से निकले हैं। केजरीवाल ने कहा कि 29 कोरोना पॉजिटिव लोग विदेशों से आए लोगों के परिवार के सदस्य थे कोरोना के इस तरह के फैलाव को लोकल ट्रांसमिशन कहते हैं। उन्होनें बताया कि कोरोना अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन में नहीं गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुलिस की मदद लेकर ऐसे सब लोग जिनको घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। उनके पिछले कुछ दिनों के फोन ट्रेस किए जाएंगे। ये जांच की जाएगी कि वो अपने घर में रह रहे थे या नहीं। कल हम लोगों ने 11,084 नंबर पुलिस को ट्रेस करने के लिए दे दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत