1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 693 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर हुए 4067

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 693 नए मरीज, कुल मामले बढ़कर हुए 4067

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 04:49 pm IST

देश में कोरोना वायरस के अबतक 4067 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से मौजूदा समय में 3666 एक्टिव मरीज हैं, 291 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus- India TV Hindi
देशभर में कोरोना वायरस के 4067 मामले Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के अबतक 4067 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से मौजूदा समय में 3666 एक्टिव मरीज हैं, 291 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी की वजह से अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। बात पिछले 24 घंटों की करें तो इस दौरान कोरोना वायरस की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 693 नए मरीज सामने आए हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 13 दिनों में भारतीय रेल ने पिछले 13 दिनों में 1340 वैगनों के जरिए से चीनी, 958 वैगनों के जरिए नमक और 316 वैगनों / टैंकों के माध्यम से खाद्य तेल देश के विभिन्न भागों में #CoronavirusLockdown के बीच पहुंचाया। उन्होंने आगे कहा कि राज्यों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि से 1100 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। साथ ही आज 3000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई है।

लव अग्रवाल आगे कहा कि लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में 16.94 लाख मेट्रिक टन खाद्य सामग्री ट्रांसपोर्ट की गई। 13 राज्यों में 1.3 लाख मेट्रिक टन गेहूं और 8 राज्यों में 1.32 लाख मेट्रिक टन चावल बांटा गया। ICMR के आर गंगा खेडकर ने बताया कि कोरोना वायरस की 5 लाख टेस्टिंग किट का ऑर्डर दिया जा चुका है। 8-9 अप्रैल तक 2.5 लाख टेस्टिंग किट डिलिवर हो जाएंगी।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत