1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2300 के पार पहुंचे, लेकिन 156 ठीक भी हुए

Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2300 के पार पहुंचे, लेकिन 156 ठीक भी हुए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 11:03 am IST,  Updated : Apr 03, 2020 11:03 am IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कुल COVID19 पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई, जिसमें 156 को डिस्चार्ज, 56 मौतें और 1 माइग्रेटेड हैं।

coronavirus cases in india, coronavirus Updates- India TV Hindi
coronavirus cases in india till 3rd april morning Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 2300 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कुल COVID19 पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई, जिसमें 156 को डिस्चार्ज, 56 मौतें और 1 माइग्रेटेड हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10 बजे तक देशभर में सामने आए कुल 2088 मामलों में 156 मामले ऐसे हैं जो कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं, हालांकि देश में 56 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति को माइग्रेट किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 335 जबकि तमिलनाडु में 309 कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक केरल में 286, दिल्ली में 219 मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से कुल आंकड़ा 2301 तक पहुंच गया है। 

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देशभर में अबतक कुल 56 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें सबसे ज्यादा मामलों वाले राज्य महाराष्ट्र में ही हुई हैं, महाराष्ट्र कोरोना वायरस की वजह से अबतक 16 लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद सबसे ज्यादा गुजरात में 7 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण में आए 156 लोग ऐसे भी हैं जो ठीक हो चुके हैं और ठीक होने के सबसे ज्यादा मामले भी महाराष्ट्र से ही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत