1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 701 नए केस, आठ मरीजों की मौत

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 701 नए केस, आठ मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2020 11:07 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 11:07 pm IST

जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस के 701 नए मामले सामने आए जो किसी एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है।

जम्मू-कश्मीर में Coronavirus...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में Coronavirus के 701 नए केस, आठ मरीजों की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस के 701 नए मामले सामने आए जो किसी एक दिन की सबसे बड़ी संख्या है। इस बीच इस घातक वायरस से संक्रमण के कारण आठ और मरीजों की मौत हो गयी जिससे यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 244 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोविड​​-19 के आठ मरीजों की मौत हो गई जिनमें से सात मरीज घाटी के और एक मरीज जम्मू क्षेत्र का था। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कोविड​​-19 की वजह से मृतकों की संख्या 244 तक पहुंच गई है। घाटी में 225 और जम्मू क्षेत्र में 19 मरीजों की मौत हुई है।

जम्मू कश्मीर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 13,899 हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी 5,844 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 7,811 मरीज उबर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत