1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मामले 500 के पार, शनिवार को सामने आए 47 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस मामले 500 के पार, शनिवार को सामने आए 47 नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 12:40 pm IST

इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर तक मुंबई में 28 नए मामले सामने आए हैं। 15 मामले ठाणे की सभी महानगरपालिकाओं में दर्ज किए गए हैं। 2 मामले पुणे महानगरपालिका में सामने आए हैं और 1-1 मामला अमरावती और पिंपरी चिंचवड़ नगर पालिका में दर्ज किया गया है।

Corornavirus- India TV Hindi
Representational image Image Source : FILE

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और देशभर में महाराष्ट्र कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा पीड़ित राज्य बना हुआ है। शनिवार दोपहर तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 537 हो गई है। अभीतक देश में महाराष्ट्र को छोड़ किसी भी राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 500 के पार नहीं गई है।

इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर तक मुंबई में 28 नए मामले सामने आए हैं। 15 मामले ठाणे की सभी महानगरपालिकाओं में दर्ज किए गए हैं। 2 मामले पुणे महानगरपालिका में सामने आए हैं और 1-1 मामला अमरावती और पिंपरी चिंचवड़ नगर पालिका में दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य आयुक्त अनूप कुमार यादव ने यह जानकारी दी है।

मंबई के पॉश इलाके शिवाजी पार्क में भी शनिवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। यहां 60 वर्ष के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है और उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिवाजी पार्क में राज ठाकरे सहित कई वीआईपी लोग रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत