1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में Coronavirus के 251 नए मामले, कुल संख्या 7,316 हुई

ओडिशा में Coronavirus के 251 नए मामले, कुल संख्या 7,316 हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 03:22 pm IST

ओडिशा में कोविड-19 के 251 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,316 हो गई है।

ओडिशा में Coronavirus के 251 नए...- India TV Hindi
ओडिशा में Coronavirus के 251 नए मामले, कुल संख्या 7,316 हुई Image Source : AP

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोविड-19 के 251 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,316 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) का एक कर्मी भी शामिल है। गंजाम जिले में कोविड-19 के 52 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई लेकिन राज्य सरकार ने इसे फेफड़े के कैंसर से हुई मौत बताया है।

विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “...जानकारी दी जाती है कि गंजाम जिले में कोविड-19 के 52 वर्षीय एक मरीज की फेफड़े के कैंसर से मौत हो गई।” अधिकारी ने कहा कि इससे पहले भी कोरोना वायरस के सात अन्य मरीजों की मौत हुई थी और उनकी मौत का कारण कोविड-19 नहीं था। राज्य में अब तक कोविड-19 से 25 मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि गंजाम जिले में सर्वाधिक 14 मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि खुर्दा में पांच, कटक में चार और बरगढ़ तथा पुरी में एक-एक मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के 251 नए मामलों में से 208 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं जहां विभिन्न राज्यों से लौटकर आए लोगों को रखा गया है। एनडीआरएफ के एक अन्य कर्मी में संक्रमण पाए जाने के बाद आपदा से मुकाबला करने वाले कर्मियों में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 294 हो गई है। राज्य में अभी 2,094 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और 5,189 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।