1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 24 घंटों में कोरोना के 61537 नए मामले, 933 लोगों की गई जान

Coronavirus: 24 घंटों में कोरोना के 61537 नए मामले, 933 लोगों की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2020 09:52 am IST,  Updated : Aug 08, 2020 09:52 am IST

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 2.33 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, शुक्रवार को देशभर में कुल 5,98,778 टेस्ट किए गए हैं।

India Coronavirus recovered cases surpasses 1.4 millions- India TV Hindi
India Coronavirus recovered cases surpasses 1.4 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। बेकाबू कोरोना वायरस संक्रमण हर दिन हजारों लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है और रोजाना हजारों नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों यानि शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 61,537 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 20,88,611 तक पहुंच गया है।

कोरोना वायरस का सिर्फ संक्रमण ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि इसकी वजह से लोगों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 933 लोगों की जान गई है और अबतक यह जानलेवा वायरस पूरे देश में 42511 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है लेकिन जिस रफ्तार से नए केस आ रहे हैं उस रफ्तार से ठीक होने वालों का आंकड़ा नहीं बढ़ रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 48900 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और अबतक कुल 1427005 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा 619088 है।  

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 2.33 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, शुक्रवार को देशभर में कुल 5,98,778 टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.95 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 7.24 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.25 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 50.95 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.64 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 29.67 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 99 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 8.77 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 14 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत