1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेकाबू हुआ कोरोना वायरस? 24 घंटे में रिकॉर्ड 38902 मामले, कुल केस 10.77 लाख से ज्यादा

बेकाबू हुआ कोरोना वायरस? 24 घंटे में रिकॉर्ड 38902 मामले, कुल केस 10.77 लाख से ज्यादा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2020 09:42 am IST,  Updated : Jul 19, 2020 09:42 am IST

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.44 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 6.04 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

Daily Coronavirus testing in India surpasses 3 lakh tests- India TV Hindi
Daily Coronavirus testing in India surpasses 3 lakh tests Image Source : FILE

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए लग रहा है कि कि इसका संक्रमण काबू से बाहर हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में एक बार फिर से रिकॉर्ड नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक देशभर में रिकॉर्डतोड़ 38902 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं और देश के कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़कर 10,77,618 हो गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ देश में इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 545 लोगों की जान गई है। अबतक यह जानलेवा वायरस पूरे देश में 26818 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

हालांकि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 63 प्रतिशत के करीब बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 23672 लोग ठीक हुए हैं और अबतक इस वायरस से देश में 677422 लोग ठीक हो चुके हैं।   

देश में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए रिकॉर्डतोड़ टेस्टिंग हो रही है और रोजाना लाखों टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार को देशभर में 3.58 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं और लगातार दूसरे दिन 3.5 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं, शुक्रवार को देशभर में रिकॉर्ड 3.61 लाख टेस्ट हुए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 1.37 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। दुनियाभर में अमेरिका और रूस के बाद भारत सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला देश है।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.44 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 6.04 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 86.11 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 38.33 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.42 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 20.75 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 77 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 7.65 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत