1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: देश में कुल कोरोना मामले 20 लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 62538 नए मामले

Coronavirus: देश में कुल कोरोना मामले 20 लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 62538 नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2020 09:58 am IST,  Updated : Aug 07, 2020 09:58 am IST

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 2.27 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, गुरुवार को देशभर में कुल 5,74,783 टेस्ट किए गए हैं।

India Coronavirus Cases surpasses 2 millions- India TV Hindi
India Coronavirus Cases surpasses 2 millions Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण काबू से बाहर हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के इतने मामले सामने आए हैं जितने एक दिन में कभी भी नहीं आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 62538 नए केस दर्ज किए गए हैं जो एक दिन में आए नए मामलों का नया रिकॉर्ड है। इन नए मामलों के साथ अब देशभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 20,27,074 हो गया है।

कोरोना वायरस की वजह से देश में मौतों के आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में यह जानलेवा वायरस अबतक 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बन चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से 886 लोगों की जान गई है और अबतक देशभर में यह वायरस 41585 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान 49 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कुल 49769 लोग देशभर में कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 13,78,105 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 6,07,384 है।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अबतक देश में कुल 2.27 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, गुरुवार को देशभर में कुल 5,74,783 टेस्ट किए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.92 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 7.17 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.23 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 50.32 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.62 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 29.17 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 98 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 8.71 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 14 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत