1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस को लेकर कुछ राहत देने वाली खबर, 79 लोग ठीक हुए, जानिए किस राज्य में कितनों का उपचार हुआ

कोरोना वायरस को लेकर कुछ राहत देने वाली खबर, 79 लोग ठीक हुए, जानिए किस राज्य में कितनों का उपचार हुआ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2020 10:16 am IST,  Updated : Mar 28, 2020 10:16 am IST

एक तरफ जहां देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 

Lockdown, Coronavirus, covid-19- India TV Hindi
An NGO member sprays hand sanitiser on the hands of homeless people before distributing food among them during the 21-day lockdown across the country to contain the Covid-19, near Jama Masjid in New Delhi on Friday.

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस से 78 लोग ठीक हो चुके हैं और 1 मामला ऐसा है जिसे माइग्रेट किया गया है। हालांकि देशभर में यह वायरस अबतक कुल 19 लोगों की जान भी ले चुका है। 

Related Stories

राज्यवार कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं। जहां पर 25 लोग अभी तक इस वायरस का उपचार लेकर ठीक हो चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र में ही सबसे अधिक कोरोना के मामले भी हैं। महाराष्ट्र के बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश और केरल में 11-11 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में 6, कर्नाटक, लद्दाख और राजस्थान में 3-3 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। तमिलनाडु में 2, तेलंगाना, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में 1-1 मरीज ठीक हो चुका है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत