1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर कल सुबह 10 बजे से सील होगा, डीसी ने जारी किया आदेश

Coronavirus: गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर कल सुबह 10 बजे से सील होगा, डीसी ने जारी किया आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 06:15 pm IST

कोरोना वायरस के फैलते प्रभाव को कम करने के लिए कल सुबह 10 बजे से गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा।

Coronavirus: गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर कल सुबह 10 बजे होगा सील, डीसी ने जारी किया आदेश- India TV Hindi
Coronavirus: गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर कल सुबह 10 बजे होगा सील, डीसी ने जारी किया आदेश Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के फैलते प्रभाव को कम करने के लिए कल सुबह 10 बजे से गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। इससे पहले हरियाणा सरकार ने अपने सभी जिलों की सीमाएं सील कर दी थी। केवल गुरुग्राम दिल्ली बार्डर को ही खुला रखा था। लेकिन अब इसे भी सील करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में डीसी की ओर से आदेश जारी किया गया है। गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर सील करने के साथ ही इन दोनों शहरों के बीच आवाजाही बिल्कुल बंद होगी। केवल आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को ही आने-जाने की इजाजत होगी। केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए पास वाले वाहन भी आ जा सकेंगे। 

डीसी अमित खत्री द्वारा जारी किए गए आदेश 1 मई शुक्रवार को प्रात 10 बजे से प्रभावी होंगे। आदेशों में कहा गया है कि वायरस के और आगे प्रसार को रोकने के लिये जनहित में ऐसे उपाय किये जाने अनिवार्य हैं कि सीमा के आर पार लोगों का आना जाना कम हो। इसके लिये जरूरी है कि गुरुग्राम में जो लोग काम कर रहे हैं लेकिन वे यहां के निवासी नहीं है, उनके लिए प्रबंधन गुरुग्राम में ही रहने की व्यवस्था करें और जो व्यक्ति गुरुग्राम जिला की सीमा के बाहर अन्य जगहों पर काम करते हैं परंतु वे गुरुग्राम के रहने वाले हैं, ऐसे व्यक्ति भी संबंधित प्रबंधन से वहीं पर अपने आवास की व्यवस्था करवाएं ताकि प्रतिदिन सीमा पार आवागमन को समाप्त किया जा सके।

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत