1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना मरीज के संपर्क में आए RML अस्पताल के डॉक्टर-नर्स, क्वारनटीन में भेजा

कोरोना मरीज के संपर्क में आए RML अस्पताल के डॉक्टर-नर्स, क्वारनटीन में भेजा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2020 07:23 am IST,  Updated : Mar 30, 2020 07:23 am IST

कोरोना वायरस पीड़ितो की तादाद लगातार देश में बढ़ती जा रही है जिसके खिलाफ जंग में डॉक्टर और नर्स सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाद डॉक्टर, नर्स और कुछ मरीजों को क्वारनटीन किया गया है।

कोरोना मरीज के संपर्क में आए RML अस्पताल के डॉक्टर-नर्स, क्वारनटीन में भेजा- India TV Hindi
कोरोना मरीज के संपर्क में आए RML अस्पताल के डॉक्टर-नर्स, क्वारनटीन में भेजा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पीड़ितो की तादाद लगातार देश में बढ़ती जा रही है जिसके खिलाफ जंग में डॉक्टर और नर्स सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाद डॉक्टर, नर्स और कुछ मरीजों को क्वारनटीन किया गया है। अस्पताल का यह स्टाफ एक कोरोना पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आ गया था, जिसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने तुरंत इन लोगों को आइसोलेशन में भेजने का फैसला लिया।

Related Stories

आरएमएल अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कुछ वरिष्ठ डॉक्टरों और नर्सों को प्रोटोकॉल के आधार पर क्वारन्टीन किया गया है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को भी सेल्फ क्वारनटीन के लिए कहा गया है।

इस बीच रविवार को राजधानी में एक दिन में 23 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को इसके कुल मामले बढ़कर 72 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। शनिवार रात तक कोविड-19 के मामले 49 थे जिनमें दो मौतें शामिल थीं। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक सामने आये कुल 72 मामलों में से 64 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अधिकारियों ने कहा था कि यमन के 60 वर्षीय नागरिक की बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी और यह दिल्ली में इस घातक संक्रमण से होने वाली दूसरी मौत थी। 

कुल मामलों में से पांच को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति की पहले मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति देश से चला गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमित मरीजों में मोहल्ला क्लीनिक का डाक्टर, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत