1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid19: देश में 231 दिनों में सबसे कम मामले आए, 164 लोगों की मौत

Covid19: देश में 231 दिनों में सबसे कम मामले आए, 164 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2021 09:36 am IST,  Updated : Oct 19, 2021 11:02 am IST

देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,058 नए मामले आए हैं जो पिछले 231 दिनों में सबसे कम है।

देश में 231 दिनों में सबसे कम मामले आए, 164 लोगों की मौत- India TV Hindi
देश में 231 दिनों में सबसे कम मामले आए, 164 लोगों की मौत Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,058 नए मामले आए हैं जो पिछले 231 दिनों में सबसे कम है। देश में कोरोना से संक्रमित होनेवाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,40,94,373 हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आकंड़ों के मुताबिक 164 लोगों की मौत के साथ के साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर  4,52,454 हो गई है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर  1,83,118 रह गए है जो पिछले 227 दिनों में सबसे कम है। अबतक 3,34,58,801 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 

देश में लगातार 25 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 114 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,83,118 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.

54 प्रतिशत है। पिछले 227 दिन में उचाराधीन मरीजों की ये संख्या सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,576 की कमी दर्ज की गई। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.

14 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत