1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में कोरोना संक्रमण के 36,083 नए मामले आए सामने, 493 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के 36,083 नए मामले आए सामने, 493 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2021 11:18 am IST,  Updated : Aug 15, 2021 11:18 am IST

 भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 36,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,21,92,576 हो गई है तथा 493 और संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 4,31,225 हो गई है। 

देश में कोरोना संक्रमण के 36,083 नए मामले आए सामने, 493 लोगों की मौत - India TV Hindi
देश में कोरोना संक्रमण के 36,083 नए मामले आए सामने, 493 लोगों की मौत  Image Source : PTI (FILE)

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 36,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,21,92,576 हो गई है तथा 493 और संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 4,31,225 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। 

रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 3,85,336 हो गई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 प्रतिशत है। लोगों के संक्रमित होने के बाद ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.46 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,337 मामलों की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को 19,23,863 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 49,36,24,440 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

 स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत है, जो पिछले 20 दिन से तीन प्रतिशत से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर दो प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,76,015 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीके की 54.38 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत