1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: अमेरिका में मरने वालों की संख्या 30 हजार के पार

Coronavirus: अमेरिका में मरने वालों की संख्या 30 हजार के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 09:04 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 09:04 pm IST

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 30,000 के आंकड़े को पार कर गई। अमेरिका के जॉंस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों में यह बताया गया है। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

वाशिंगटन. अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 30,000 के आंकड़े को पार कर गई। अमेरिका के जॉंस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों में यह बताया गया है। विश्वविद्यालय (ट्रैकर) के मुताबिक देश में कोविड-19 से अब तक 30,990 लोगों की मौत हुई है।

इस महामारी से विश्व में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत अमेरिका में ही हुई है, जिसके बाद इटली का स्थान है जहां 21,645 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इटली की आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज पांचवा भाग ही है। स्पेन में 19,130 और फ्रांस में 17,167 लोगों की मौत हुई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत