1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी के Lockdown वाले भाषण ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, 19.7 करोड़ लोगों ने देखा

पीएम मोदी के Lockdown वाले भाषण ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, 19.7 करोड़ लोगों ने देखा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2020 06:24 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 06:24 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा करने वाले संबोधन को उनके टीवी पर प्रसारित पिछले संबोधनों के मुकाबले ज्यादा देखा गया है। बार्क इंडिया रेटिंग्स ने यह जानकारी दी।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा करने वाले संबोधन को उनके टीवी पर प्रसारित पिछले संबोधनों के मुकाबले ज्यादा देखा गया है। बार्क इंडिया रेटिंग्स ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर मंगलवार को 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सामाजिक मेलजोल से दूरी ही भारत के लिये एकमात्र रास्ता है। टीवी रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल्स (बार्क) भारत की रेटिंग में मोदी के लॉकडाउन वाले संबोधन को उनके ''जनता कर्फ्यू'' और नोटबंदी वाले संबोधनों समेत पिछले सभी संबोधनों से ज्यादा देखा गया। 

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट किया, ''बार्क इंडिया द्वारा साझा डाटा के अनुसार 24 मार्च को लॉकडाउन वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को टीवी पर सबसे अधिक देखा गया, जो कि आईपीएल का फाइनल मैच देखने वालों की संख्या को भी पार कर गया। इसे 201 से भी अधिक चैनलों पर दिखाया गया।'' आईपीएल के फाइनल मैच को 13.3 करोड़ लोगों ने देखा था। वहीं पीएम मोदी के संबोधन को 19.7 करोड़ लोगों ने देखा। बार्क की रेटिंग के अनुसार प्रधानमंत्री के 19 मार्च के संबोधन को 191 टीवी चैनलों पर 8.30 करोड़ लोगों ने देखा, जिसमें उन्होंने 14 घंटे के जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी। 

बार्क की रेटिंग के अनुसार पिछले साल आठ अगस्त को जब प्रधानमंत्री ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म करने पर जो संबोधन दिया उसे 163 चैनलों पर 6.5 करोड़ दर्शकों ने देखा था, जबकि आठ नवंबर 2016 को जब उन्होंने नोटबंदी की घोषणा की तो उसे 114 चैनलों पर 5.7 करोड़ लोगों ने देखा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत