1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Testing in India: देश में कोरोना वायरस टेस्टिंग 50 लाख के पार, 24 घंटे में 1.45 लाख टेस्ट

Coronavirus Testing in India: देश में कोरोना वायरस टेस्टिंग 50 लाख के पार, 24 घंटे में 1.45 लाख टेस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 10:58 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 10:58 am IST

कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग लगातार जारी है और रोजाना टेस्टिंग का आंकड़ा 1.5 लाख टेस्ट के करीब पहुंच गया है।

Coronavirus Testing in India - India TV Hindi
Coronavirus Testing in India  Image Source : AP । FILE PHOTO

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान के लिए देश में टेस्टिंग लगातार जारी है और रोजाना टेस्टिंग का आंकड़ा 1.5 लाख टेस्ट के करीब पहुंच गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अबतक यानि बुधवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के कुल 50,61,332 टेस्ट हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 1,45,216 टेस्ट हुए हैं। 

देश मे कोरोना वायरस के मरीजों की बात करें तो 10 जून बुधवार सुबह 9 बजे तक 276583 कोरोना वायरस मामले दर्ज किए जा चुके हैं, यानि अबतक कोरोना वायरस के जितने टेस्ट हुए हैं उनमें 5.46 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले हैं। भारत में कोरोना वायरस की डेथ रेट की बात करें तो वह दर 2.80 प्रतिशत है, देश में अबतक 7745 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से जान गई है। 

हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या ठीक हो चुके मामलों से कम हुई हो। देश में आए अबतक के कुल 276583 कोरोना वायरस मामलों में 135206 लोग ठीक हो चुके हैं और एक्टिव मामले 133632 बचे हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत