1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15121 नए मामले सामने आए, 109 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15121 नए मामले सामने आए, 109 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2021 11:46 pm IST,  Updated : Apr 13, 2021 11:46 pm IST

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,71,994 हो गई है।

Chhattisgarh Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Deaths- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 15,121 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,71,994 हो गई है। राज्य में यह पहली बार है जब एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मंगलवार को 116 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 4023 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 156 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 घंटे के दौरान 109 लोगों की तथा पिछले दिनों 47 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के जो 15,121 नए मामले सामने आए उनमें रायपुर जिले से 4168, दुर्ग से 1755, राजनांदगांव से 1291, बालोद से 244, बेमेतरा से 528, कबीरधाम से 587, धमतरी से 232, बलौदाबाजार से 875, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 411, बिलासपुर से 1024, रायगढ़ से 388, कोरबा से 724, जांजगीर चांपा से 523, मुंगेली से 282, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 115 और सरगुजा से 272 मामले शामिल हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कोरिया से 194, सूरजपुर से 209, बलरामपुर से 130, जशपुर से 294, बस्तर से 199, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 10, कांकेर से 115, नारायणपुर से नौ, बीजापुर से 12 और अन्य राज्यों से पांच मरीज छत्तीसगढ़ में मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि सूबे में अब तक 4,71,994 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि अबतक 3,57,668 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, फिलहाल1,09,139 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 5187 मरीजों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 98,921 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 1319 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत