नई दिल्ली. देश की जनता कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार है। आज पूरे देश में आम लोग पीएम मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू को सफल बना रहे हैं। कई राज्यों में कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉक डॉउन की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में अब पश्चिम बंगाल का नाम भी शामिल हो गया है।
पश्चिम बंगाल में 27 मार्च तक लॉक डॉउन का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए 31 मार्च तक संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया। आपको बता दें कि राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।