1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है देश: अमित शाह

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है देश: अमित शाह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 07:14 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है देश: अमित शाह- India TV Hindi
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है देश: अमित शाह Image Source : FILE PHOTO

चेन्नई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। पलानीस्वामी-पनीरसेल्वम के नेतृत्व में कोविड-19 महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए शाह ने तमिलनाडु सरकार की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार इस मामले में केंद्र के अनेक दिशानिर्देशों को सही से लागू कर रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘देश और दुनिया कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक इसका सामना किया है। तुलनात्मक रूप से देखें तो भारत ने कई विकसित देशों से अच्छा काम किया है।’’ शाह ने यहां राज्य सरकार के एक समारोह में कहा कि केवल सरकार और उसकी मशीनरी ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 130 करोड़ भारतीय कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत