1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, चेन्नई में स्थिति विशेष रूप से गंभीर: गृह मंत्रालय ने Covid-19 पर कहा

अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, चेन्नई में स्थिति विशेष रूप से गंभीर: गृह मंत्रालय ने Covid-19 पर कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 08:28 pm IST

केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से पैदा हुई स्थिति अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई सहित बड़े या उभरते हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष रूप से गंभीर है।

COVID-19 situation especially serious in Ahmedabad, Surat,...- India TV Hindi
COVID-19 situation especially serious in Ahmedabad, Surat, Hyderabad, Chennai: MHA

नई दिल्ली: केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से पैदा हुई स्थिति अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद और चेन्नई सहित बड़े या उभरते हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष रूप से गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आना लोगों के स्वास्थ्य के लिये एक गंभीर खतरा है और इसकी वजह से कोरोना वायरस संक्रमण फैल सकता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘बड़े हॉटस्पॉट जिलों या उभरते हॉटस्पॉट शहरों, जैसे कि अहमदाबाद और सूरत (गुजरात), ठाणे (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना) और चेन्नई (तमिलनाडु) में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है।’’

उल्लेखनीय है कि ‘हॉटस्पॉट’ कोरोना वायरस से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र को कहा जा रहा है। इससे पहले दिन में गृह मंत्रालय ने अंतरमंत्रालयी टीमें गुजरात, तेलंगाना और तमिलनाडु भेजी, ताकि जमीनी हालात का आंकलन किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत