1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की: माकपा

तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की: माकपा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 07:21 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 07:21 pm IST

माकपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से ‘‘जुड़े अपराधियों’’ ने उसके दो कार्यकर्ताओं की हत्या की।

तृणमूल कांग्रेस से...- India TV Hindi
तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की: माकपा

नई दिल्ली: माकपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से ‘‘जुड़े अपराधियों’’ ने उसके दो कार्यकर्ताओं की हत्या की। उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में 22 जून को ताजिमुल करीम की हत्या कर दी गई। उसी रात दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में वाम दल के एक और कार्यकर्ता निजामुद्दीन मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि करीम पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह पिछले कुछ समय से हत्या की धमकी का सामना कर रहे थे। पोलित ब्यूरो ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा की अपनी राजनीति के चौतरफा विरोध से भी कोई सबक नहीं सीखा है और माकपा तथा वाम दल के खिलाफ उसका यह रूख जारी है।

माकपा के पोलित ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े अपराधियों के हाथों मारे गए दो युवा कार्यकर्ताओं की हत्या पर गहरा शोक और क्षोभ प्रकट किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत