1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ताबड़तोड़ हत्याओं से दहली दिल्ली, दो दिन मे हो चुके हैं 9 कत्ल

ताबड़तोड़ हत्याओं से दहली दिल्ली, दो दिन मे हो चुके हैं 9 कत्ल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 12:04 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दो दिनों में दिल्ली में ताबड़तोड़ कत्ल की घटानाएं हुईं, जिससे राजधानी दलह सी गई है।

Murders in Delhi- India TV Hindi
Murders in Delhi

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दो दिनों में दिल्ली में ताबड़तोड़ कत्ल की घटानाएं हुईं, जिससे राजधानी दलह सी गई है। दो दिनों में दिल्ली में 9 कत्ल हुए हैं। ये 9 कत्ल तीन अलग-अलग वारदातों में किए गए। एक वारदात में 3, दूसरी वारदात में 2 और तीसरी वारदात में चार कत्ल हुए। चलिए आपको एक-एक कर घटनाओं के बारे में बताते हैं।

महरौली: टीचर ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट

महरौली इलाके में 42 साल के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को देर रात अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि निजी शिक्षक उपेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके डिप्रेशन से पीड़ित होने का संदेह है। शुक्ला बिहार के चंपारण जिले का निवासी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि शुक्ला ने अपनी पत्नी अर्चना, दो महीने की बेटी, पांच साल के बेटे और सात साल की बेटी की शुक्रवार को देर रात गला काटकर हत्या कर दी। 

वसंत विहार में ट्रिपल हत्याकांड

साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार थाना इलाके के वसंत अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार को हुए ट्रिपल हत्याकांड से सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या किसने की, इसका पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

द्वारका में पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

द्वारका में पति और पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक दंपति की हत्या द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में घर में घुसकर की गई है। मृतकों की पहचान हरिबल्लभ सिंह और शांति देवी के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बता दें कि पुलिस को शनिवार शाम सात बजे 51 वर्षीय हरिबल्लभ और 47 वर्षीय शांति सिंह की हत्या की जानकारी मिली। दंपति बिहार के रहने वाले थे। उनका 22 साल का एक बेटा और 27 साल की एक बेटी है, जो मोहन गार्डन एक्सटेंशन के रहने वाले हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत