1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 4 मर्डर से हड़कंप, चाकू-कटर से की 2 बेटे और बेटी की हत्या

दिल्ली में 4 मर्डर से हड़कंप, चाकू-कटर से की 2 बेटे और बेटी की हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 22, 2019 10:41 am IST,  Updated : Jun 22, 2019 11:17 am IST

दिल्ली में एक साथ चार मर्डर से हड़कंप मच गया है। मामला महरौली का है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी।

दिल्ली में 4 मर्डर से हड़कंप, चाकू-कटर से की 2 बेटे और बेटी की हत्या- India TV Hindi
दिल्ली में 4 मर्डर से हड़कंप, चाकू-कटर से की 2 बेटे और बेटी की हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली में एक साथ चार मर्डर से हड़कंप मच गया है। मामला महरौली का है जहां एक शख्स ने​ अपनी पत्नी और 3 बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी पति ने चाकू और कटर से 2 बेटी और एक बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। सुबह पड़ोसियों ने 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। 

Related Stories

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो महिला और तीनों बच्चों का शव खून से लथपथ मिला और उसके पास आरोपी बदहवास बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

वारदात को अंजाम देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें पत्नी और तीनों बच्चों के मर्डर की बात लिखी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो कुछ समय से डिप्रेशन में था, जिसकी वजह से वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है लेकिन एक रात में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का महौल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत