1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pulwama attack: शहीदों को नमन, CRPF के इन 40 जाबांजों ने दिया ''सर्वोच्च बलिदान''

Pulwama attack: शहीदों को नमन, CRPF के इन 40 जाबांजों ने दिया ''सर्वोच्च बलिदान''

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 15, 2019 09:18 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 07:22 am IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में भयावह आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की सीआरपीएफ ने फोटो जारी की है।

CRPF- India TV Hindi
CRPF Image Source : @CRPFINDIA

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में भयावह आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की सीआरपीएफ ने फोटो जारी की है। सीआरपीएफ ने फोटो जारी करते हुए लिखा कि 'सीआरपीएफ के बहादुरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और पुलवामा हमले में शहादत प्राप्त की'। इससे पहले आज ही देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा था कि, ‘‘हम भूलेंगे नहीं, हम माफ नहीं करेंगे।’’ 

Related Stories

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘हम पुलवामा हमले में शहीद हुए अपने जवानों को सलाम करते हैं और शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस क्रूर हमले का बदला लिया जाएगा।’’ बल ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में सीआरपीएफ की सभी इकाइयों ने दो मिनट का मौन रखा और शुक्रवार को बल का झंडा आधा झुका रहेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत