1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज पटना पहुंचेंगे आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा

आज पटना पहुंचेंगे आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा

 Written By: IANS
 Published : Dec 28, 2016 11:42 am IST,  Updated : Dec 28, 2016 11:42 am IST

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा बुधवार दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेंगे। पटना में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह बुधवार को ही बोधगया के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह जनवरी में होनेवाले 34वें कालचक्र पूजा में शिरकत करेंगे।

dalai lama to reach patna today- India TV Hindi
dalai lama to reach patna today

पटना: बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा बुधवार दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेंगे। पटना में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह बुधवार को ही बोधगया के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह जनवरी में होनेवाले 34वें कालचक्र पूजा में शिरकत करेंगे। दलाई लामा पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री के 1, अणे मार्ग स्थित आवास जाएंगे, जहां वह बोधगया से लाए गए पवित्र बोधिवृक्ष का रोपण करेंगे। इसके बाद वह पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क जाएंगे, जहां वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विशेष पूजा में शामिल होंगे और आनंद बोधिवृक्ष का रोपण करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह वायु मार्ग से बोधगया के लिए रवाना हो जाएंगे।

तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा बोधगया में दो जनवरी से 14 जनवरी तक प्रस्तावित 34वें कालचक्र पूजा में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर बोधगया स्थित तिब्बत मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मंदिर में आमजनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत