1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दरियागंज हिंसा में पकड़े गए 15 लोगों की जमानत याचिका खारिज, दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दरियागंज हिंसा में पकड़े गए 15 लोगों की जमानत याचिका खारिज, दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2019 04:18 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 04:18 pm IST

दिल्ली की अदालत ने पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार 15 लोगों की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। 

Daryagandj violence- India TV Hindi
Daryagandj violence

नयी दिल्ली: दिल्ली की अदालत ने पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार 15 लोगों की जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। अदालत ने सभी को दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कपिल कुमार ने इन याचिकाओं को खारिज किया। अदालत ने शनिवार को इन आरोपियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक ने खुद के नाबालिग होने का दावा किया। पुलिस ने हालांकि कहा कि उसने उन्हें अपनी उम्र 23 साल बताई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत