1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिकंजे में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर, मुंबई एनसीबी ने किया गिरफ्तार

शिकंजे में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर, मुंबई एनसीबी ने किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2021 04:23 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 04:23 pm IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई मामले में गिरफ्तार किया है।

Dawood Ibrahim's brother Iqbal Kaskar has been taken into custody by NCB in a drugs case- India TV Hindi
डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को मुंबई एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई मामले में गिरफ्तार किया है। Image Source : ANI

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई मामले में गिरफ्तार किया है। हाल ही में एनसीबी ने चरस के दो कंसाइनमेंट पकड़े थे, जिनको पंजाब के लोग कश्मीर से मुंबई बाइक से लाया करते थे। इस मामले में करीब 25 किलोग्राम चरस पकड़े गए थे। एनसीबी ने इस मामले में प्रोडक्शन वारंट पर इकबाल कासकर की कस्टडी ली है।

जानकारी के अनुसार इकबार को अब एनसीबी कार्यालय लाया जाएगा। एनसीबी ने मुंबई के कई इलाकों पर छापेमारी की है। बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने रिजवान इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था। वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। रिजवान, भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम का भतीजा है। सूत्रों ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

रिजवान को मुंबई हवाईअड्डे पर पहचान के बाद गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर बुधवार की रात दुबई के लिए उड़ान पकड़ने वाला था। रिजवान, दाऊद के छोटे भाई इकबाल इब्राहिम कासकर का बेटा है। इकबाल वर्तमान में हिरासत में है।

महज दो दिन पहले एईसी ने अहमद रजा वाधरिया को गिरफ्तार किया था। वह दाऊद गैंगेस्टर फहीम मचमच का विश्वासपात्र है। वाधरिया से पूछताछ के दौरान रिजवान का नाम भी उभर के सामने आया और सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसके लिए जाल बिछाया और गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत