1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चक्रवात के बाद चेन्नई में सामान्य हो रहे हालात, विमान सेवा भी शुरू

चक्रवात के बाद चेन्नई में सामान्य हो रहे हालात, विमान सेवा भी शुरू

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2016 02:11 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 02:11 pm IST

चेन्नई: चक्रवाती तूफान वरदा के चेन्नई से गुजरने के एक दिन बाद शहर में तबाही का मंजर है, हजारों पेड़ उखड़ चुके हैं, बिलबोर्ड जमीनदोज हो चुके हैं, टेलीफोन और बिजली के तार भी टूट

cyclone-vardah- India TV Hindi
cyclone-vardah

चेन्नई: चक्रवाती तूफान वरदा के चेन्नई से गुजरने के एक दिन बाद शहर में तबाही का मंजर है, हजारों पेड़ उखड़ चुके हैं, बिलबोर्ड जमीनदोज हो चुके हैं, टेलीफोन और बिजली के तार भी टूट गए हैं जबकि निचले इलाकों अभी जलमग्न हैं। शहर में हालात सामान्य हो रहे हैं और विमान सेवा आज सुबह शुरू कर दी गई। बीते दो दशक में तमिलनाडु की राजधानी में आए सबसे शक्तिशाली तूफान के कारण चार लोगों की मौत हो गई, संचार साधन ठप पड़ गए, घर ढह गए और रेल, सड़क तथा वायु यातायात अस्तव्यस्त हो गया।

आज सुबह से बारिश बंद है, लोग सड़कों पर उतर आए हैं और चाय के ठेलों पर भीड़ देखी जा सकती है। बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर भी लोग इंतजार करते दिखे, यहां कुछ सेवाएं बहाल हो चुकी है। दक्षिण रेलवे ने बताया कि एमएससी, सुलुरपत्ता:अरक्कूनाम खंड में सेवाएं आंशिक रूप से बहाल की गई है जबकि व्यस्त तांबाराम-चेंगालपत्तू मार्ग पर सेवाएं अभी शुरू नहीं की गई। चेन्नई हवाईअड्डे पर निलंबित की गई उड़ान सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने ट्वीट किया, चेन्नई हवाईअड्डे पर आज सुबह उड़ान सेवा बहाल कर दी गई। कल तेज हवाओं और बारिश के कारण कई उड़ानों को या तो रद्द कर दिया गया था या फिर उनका मार्ग बदल दिया गया था। कई इलाकों में बिजली की तारों पर पेड़ गिर जाने के कारण बिजली गुल हो गई थी जिसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। निचले इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत